अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन का इंतज़ार कर रहे थे जो सिर्फ नाम का फ्लैगशिप न हो, बल्कि काम में भी सबका ‘बाप’ निकले, तो Honor Magic8 Pro ने मार्केट में एंट्री मार दी है!
Honor ने ग्लोबल मार्केट में अपना अब तक का सबसे दमदार फोन उतार दिया है। 200MP का कैमरा, पहाड़ जैसी बैटरी और ऐसा डिस्प्ले जो धूप में भी चमक जाए इतना समझो की इस फोन में वो सब कुछ है जो एक टेक लवर को चाहिए।
चलिए, बिना देर किए आपको बताते हैं कि इस फोन में ऐसा क्या है जो इसे 2025 का सबसे पावरफुल फोन बना सकता है।
Read More: OnePlus 15R मचाएगा तबाही! Snapdragon 8 Gen 5 और 7400mAh बैटरी के साथ
कब और कहां मिलेगा यह फोन?
Honor ने इसे सबसे पहले चीन में लॉन्च किया था, लेकिन अब मलेशिया और कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में इसकी एंट्री हो चुकी है। रही बात भारत की, तो अभी कंपनी ने कोई पक्की तारीख नहीं दी है, लेकिन जिस तरह की चर्चा है, जल्द ही हमें गुड न्यूज़ मिल सकती है। प्री-ऑर्डर्स की खबरें भी जल्द आने की उम्मीद है।

डिस्प्ले: धूप में भी एकदम साफ़!
Honor Magic8 Pro का लुक देखकर ही आपको ‘प्रीमियम’ वाली फीलिंग आ जाएगी।
- साइज: इसमें 6.71-इंच की बड़ी LTPO OLED स्क्रीन देखने को मिलेगी।
- ब्राइटनेस: इसकी सबसे बड़ी खूबी है इसकी 6,000 nits की पीक ब्राइटनेस। यानी कड़ी धूप में भी स्क्रीन एकदम क्रिस्टल क्लियर दिखेगी।
- स्मूथनेस: 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग मक्खन जैसी चलेगी।
गेमर्स के लिए गुड न्यूज़
परफॉर्मेंस के मामले में Honor ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite (Gen 5) प्रोसेसर लगा है। चाहे आप हैवी गेमिंग करें, वीडियो एडिटिंग करें या फिर 10 ऐप्स एक साथ चलाएं, यह फोन अटकने वाला नहीं है। ऊपर से इसमें Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 है, जो यूज़र इंटरफेस को और भी स्मार्ट बनाता है। सब कुछ मिलकर बोलू तो मझा आने वाला है।

बैटरी: खत्म होने का नाम नहीं लेगी
जहां बाकी कंपनियां 5000mAh पर रुक जाती हैं, वहां Honor ने गेम बदल दिया है।
- ग्लोबल वेरिएंट: ~7,100mAh बैटरी
- चाइना वेरिएंट: ~7,200mAh बैटरी
इतनी बड़ी बैटरी का मतलब है कि एक बार चार्ज करो और भूल जाओ। और चार्जिंग के लिए 100W की वायर्ड और 80W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। यानी फोन फटाफट फुल चार्ज!
कैमरा आपको चाहिए जैसा
आजकल फोन लोग कैमरे के लिए ही लेते हैं, और Honor Magic8 Pro का कैमरा सेटअप तो नेक्स्ट लेवल है।
- मेन कैमरा: 50MP (जबरदस्त डिटेलिंग के लिए)
- अल्ट्रा-वाइड: 50MP (ग्रुप फोटो और लैंडस्केप के लिए)
- टेलीफोटो (सबसे खास): 200MP का पेरिस्कोप लेंस! जी हां, इसमें 3.7x ऑप्टिकल ज़ूम और 100x डिजिटल ज़ूम है। दूर की चीज़ें भी एकदम पास दिखेंगी।
सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो व्लॉगिंग और वीडियो कॉल के लिए बेहतरीन है। कुल मिलकर फोटो खिचने मे मझा आने वाला है।
कुछ जबरदस्त फीचर्स

Honor Magic8 Pro मे आपको कुछ कनेक्टिविटी और अन्य तगड़े फीचर्स देखने को मिलेंगे जो की आपकी रोजमर्रा के जीवन को आसान बनाएंगे।
- 5G सपोर्ट और सुपरफास्ट Wi-Fi 7
- पानी और धूल से बचाव के लिए IP69 रेटिंग (जो IP68 से भी बेहतर है)।
- Ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर।
- साथ ही इसमें कई AI फीचर्स (जैसे YOYO Agent) भी हैं जो आपके डेली टास्क को आसान बनाएंगे।
कीमत क्या होने वाली है।
अब आते हैं सबसे अहम सवाल पर Honor Magic8 Pro की कीमत! अभी यह फोन भारत में लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन ग्लोबल मार्केट में इसकी कीमत को देखें तो:
- 12GB + 512GB मॉडल की कीमत भारतीय रुपयों में करीब ₹99,000 के आसपास बैठती है।
- वहीं, 1TB वाला टॉप मॉडल करीब ₹1,12,000 तक जा सकता है।
भारत में टैक्स वगैरह लगने के बाद कीमत थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है।
अगर आप एक ऐसा एंड्रॉयड फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें DSLR जैसा ज़ूम, लैपटॉप जैसी पावर और पावरबैंक जैसी बैटरी हो, तो Honor Magic8 Pro आपके लिए ही बना है। यह 2025-26 के सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन्स में से एक होने वाला है।
Ream More:
तहलका मचाने आ रहा है! Motorola Edge 70: 5.99mm स्लिम बॉडी, Snapdragon 7 Gen 4
₹15,999 का जैकपॉट! Realme P4x 5G क्यों है आपका अगला 5G स्मार्टफोन?