ऑटोमोबाइल मार्केट में इस वक्त अगर किसी गाड़ी की सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है, तो वो है Tata Sierra, ऐसा इसलिए है क्योंकि ये वो गाड़ी है जो भरपूर फीचर्स के साथ सबसे सस्ते दाम मे आती है ।
कई सालों बाद टाटा इस आइकॉनिक नाम को फिर से वापस ला रही है, और सच बताऊँ… इसकी पहली झलक देखते ही मज़ा आ गया! ऐसा लगता है कि कंपनी ने इस बार सिर्फ ‘नाम का नहीं, दिल का भी पूरा ध्यान रखा है।’
Sierra सिर्फ एक SUV नहीं है; ये नॉस्टेल्जिया और मॉडर्न स्टाइल का एक ऐसा ज़बरदस्त कॉम्बिनेशन बनकर आ रही है, जैसा भारतीय मार्केट में हमने शायद ही पहले कभी देखा हो। ये समझो ये गाड़ी इंडियन मार्केट मे तभाई मचाने वाली है।
तो चलिए बिना किसी देरी की बात करते है इस गाड़ी मे ऐसा क्या है जो ये सबके दिलों पर राज करने वाली है।
कैसी दिखती है नई Tata Sierra?

Tata ने इस नई Tata Sierra को डिज़ाइन करते समय 90 के दशक वाली पुरानी Sierra के लुक को बरकरार रखा है। सबसे खास बात है इसका लुक पीछे की तरफ़ मिलने वाला वो बड़ा ग्लास हाउस और साइड प्रोफ़ाइल में क्लीन, मस्कुलर लाइंस जो इसे एक दमदार SUV वाला शानदार लुक देता है।
लेकिन समय के साथ बदलाव भी ज़रूरी है। जहाँ पुरानी Sierra 3-डोर वाली थी, वहीं अब यह पूरी तरह प्रैक्टिकल 5-डोर SUV के रूप में आ रही है। इसका फ्रंट लुक अब ज़्यादा बोल्ड और चौड़ा है, जिसमें फुल LED हेडलाइट्स और एक मजबूत व्हील आर्च दिखते हैं। पीछे की तरफ़, नया और मॉडर्न टेल-लैंप डिज़ाइन इसे नए ज़माने की SUV साबित करता है। और रोड पर सबसे अलग दिखने मे इसे त्यार करता है।
इंजन और परफॉर्मेंस नेक्स्ट लेवल

पावर की बात करें तो, अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसके हिसाब से Tata Sierra मे मल्टी-इंजन ऑप्शन्स में लॉन्च करने का प्लान कर रही है। इसमें संभावित तौर पर 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल, 1.5 लीटर Revotron पेट्रोल और 1.5 लीटर डीज़ल इंजन के विकल्प मिल सकते हैं।
टाटा के नए इंजनों की ख़ासियत हमेशा से उनका भारी टॉर्क और स्मूद ड्राइव रही है। इसलिए, चाहे आप शहर की भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर चलें या हाईवे पर लंबी दूरी तय करें, Sierra अपनी ताकत और सॉलिड परफॉर्मेंस से आपको निराश नहीं करेगी।
| फीचर / पैरामीटर | जानकारी |
|---|---|
| लंबाई (Length) | 4340 mm |
| चौड़ाई (Width) | 1841 mm |
| ऊँचाई (Height) | 1715 mm |
| व्हीलबेस (Wheelbase) | 2730 mm |
| ग्राउंड क्लीयरेंस (Ground Clearance) | 205 mm |
| सीटिंग क्षमता (Seating Capacity) | 5 सीटर्स |
| बूट स्पेस (Boot Space) | 622 litres (2nd row up) |
| ईंधन टैंक क्षमता (Fuel Tank Capacity) | 50 litres |
इंटीरियर: टेक्नोलॉजी और आराम का मेल
बाहर से आइकॉनिक दिखने वाली Sierra अंदर से पूरी तरह से नेक्स्ट-जेन SUV जैसी बनाई गई है। केबिन में बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एक फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सबसे ज़्यादा डिमांड वाला पैनोरमिक सनरूफ मिलने की उम्मीद है। आरामदायक सीट्स और बेहतरीन स्पेस इसे लंबी यात्राओं के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
इतना ही नहीं टाटा की कारों की सबसे बड़ी पहचान सेफ़्टी (सुरक्षा) तो टॉप लेवल की होगी ही! 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, और ESP जैसे ज़रूरी सुरक्षा फ़ीचर्स इसमें लगभग पक्के माने जा रहे हैं।

कीमत और लॉन्च की तारीख़
Tata Sierra की शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत ₹11.49 लाख बताई जा रही है। यह सीधा Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Suzuki Grand Vitara जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देगी। और इस सेगमेंट मे राज करने वाली है।
अगर बात करे Tata Sierra की बुकिंग की तो बुकिंग 16 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से शुरू होगी। यानि जल्दी बुकिंग करो और जल्दी पाओ।
सच बताऊ तो टाटा ने इस बार पुराने नाम के साथ खिलवाड़ नहीं किया है। Sierra का दिल, बॉडी, स्टाइल—सबकुछ नया है, लेकिन इसका ‘फील’ वही पुरानी आइकॉनिक SUV वाला है, Sierra की वापसी भारतीय SUV मार्केट में एक बड़ा धमाका करेगी!
Read More:
छोटी सी दिखने वाली ‘राक्षस’! Honda CB125R 2026 में 15 bhp पावर, IMU-ABS और TFT डिस्प्ले